Breaking :
||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी||लातेहार: टैंकर और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार घायल, हेलमेट ने बचायी जान||चतरा लोकसभा: भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने दाखिल किया नामांकन, प्रदेश के कई बड़े नेता हुए शामिल||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी
Friday, April 26, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार के बालूमाथ में चार स्थानों पर हुआ RSS के मंडल सम्मेलन का आयोजन

लातेहार : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में रविवार को बालूमाथ प्रखंड के चार जगहों मुरपा, बालूमाथ, बालू तथा सेरेगड़ा में मंडल समेलन आयोजित की गयी। इसी कार्यक्रम के तहत मुरपा ग्राम में आयोजित मंडल सम्मेलन के पूर्व स्वयंसेवकों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। जो मारंगलोइया ग्राम से प्रारंभ होकर मनसिंगा, मुरपा शिव मंदिर होते हुए गुजरी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस दौरान किशोरी और लड़कियां माता रानी लक्ष्मीबाई और भारत माता का रूप धारण किए हुए थीं जो देखते ही बन रही थी। इस भव्य शोभायात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय श्री राम आदि गगन भेदी नारे लगा रहे थे। तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनूप वर्मा ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संघ के पलामू विभाग कार्यवाह राजीव कुमार सिंह ने कहा कि संघ की स्थापना सन 1925 ईस्वी में हुई थी, जो अपना शताब्दी वर्ष पूरा करने जा रही है। जिसे लेकर आज पूरे झारखंड प्रांत के 827 जगहों पर आयोजित किए गए हैं। उसमें मुरपा मंडल भी शामिल है।

उन्होंने संघ को परिभाषित करते हुए कहा कि संघ का गठन जिस उद्देश्य से किया गया था वह उद्देश्य आज पूरा करने का वक्त आ गया है। आज सनातन धर्म को तोड़ने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं और मिशनरी संस्थाओ द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिससे लोगों को सचेत रहने की जरूरत है और उन्हें समय-समय पर मुंहतोड़ जवाब भी देना होगा। इसके लिए उन्होंने तैयार रहने की बात कही।

वहीं संघ के स्वयंसेवक रमेश उरांव ने कहा कि झारखंड के भोले भाले आदिवासियों को धर्म के नाम पर दूसरे धर्म के लोग बांटना चाह रहे हैं। यहां के लोगों को सोचना समझना होगा और अपनी चट्टानी एकता को दिखाना होगा। सरना सनातन एक है इसे कोई तोड़ नहीं सकता और जो तोड़ने का प्रयास करेगा उसको इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी।

कार्यक्रम का संबोधन गोपाल चंद यादव मंडल के संयोजक डॉ रोहन गोप, दशरथ ठाकुर, कामेश्वर वर्मा, अर्जुन कुमार साहू ने भी किया और संघ के बताए मार्ग पर चलने की अपील की। जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ जगन्नाथ यादव ने किया।

मौके पर काफी संख्या में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए हजारों की संख्या में पुरुष और महिला स्वयंसेवक मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर स्वयंसेवक बंधन साव, कुंदन यादव, सचिंदर यादव, पप्पू यादव, अर्जुन शाह, प्रमोद कुमार, लक्ष्मण कुशवाहा, जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी, सुजीत यादव, राजेश यादव, आशुतोष पाठक, प्रफुल पांडे, जगन्नाथ यादव, मुख लाल शाह, सचिंदर कुमार, प्रमोद महतो समेत सैकड़ों लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Balumath RSS Mandal Sammelan