Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
पलामू प्रमंडलबरवाडीहलातेहार

बरवाडीह: छिपादोहर स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की तैनाती से ग्रामीणों में खुशी

शशि शेखर/बरवाडीह

लातेहार : बरवाडीह पूर्वी जिप सदस्य कन्हाई सिंह की मेहनत अपने क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए आये दिन रंग ला रही है। पिछेल एक माह से छिपादोहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के नही होने के कारण ग्रामीणों को इलाज कराने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

डॉ क्षितिज राज पूर्व में छिपादोहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदस्थापित थे पर गारू रेफरल अस्पताल में डॉक्टर की कमी के कारण डॉ क्षितिज राज को गारू रेफरल अस्पताल का प्रभारी बना कर प्रतिनियुक्त कर दिया गया था।

वहीं 14 सितंबर को लातेहार में उपायुक्त भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान उपायुक्त ने डॉ क्षितिज राज को गारू स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिनियुक्ति को रद्द करते हुए वापस छिपादोहर स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित कर दिया है। वहीं उपायुक्त ने डॉ क्षितिज राज को छिपादोहर स्वास्थ्य केंद्र में जल्द से जल्द योगदान देने का आदेश दिया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

जिप सदस्य ने मुख्यमंत्री व उपायुक्त का जताया आभार

बरवाडीह-छिपादोहर से बाईपास रोड की अनुमति मिलने के बाद जिप सदस्य कन्हाई सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यबाद देते हुए आभार व्यक्त किया है। साथ ही छिपादोहर स्वास्थ्य केंद्र में डॉ क्षितिज राज का पदस्थापित किये जाने पर लातेहार उपायुक्त भोर सिंह यादव को भी धन्यबाद देते हुए आभार व्यक्त किया है। वहीं कन्हाई सिंह ने कहां की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं लातेहार उपायुक्त भोर सिंह यादव लगातार ग्रामीण जनता का विकास करने में जुटे है और विकास हो भी रहा है।