Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका की महत्वपूर्ण खबरें यहां देखें

manika news today

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

वन पट्टा की मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, जिपं सदस्य को ज्ञापन सौंप कर पट्टा दिलवाने की मांग

लातेहार : मनिका प्रखंड के रांकिकला के सेवधरा गांव लगभग डेढ़ दर्जन लोग वन पट्टा दिलाने की मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे। मौके पर ग्रामीणों का कहना था कि हम लोग बहुत दिनों से वन भूमि पर जोत कोड़ करके अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहे हैं।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

ग्रामीणों ने बताया कि 2015 में भी वन पट्टा के लिए हम लोगों ने आवेदन दिया था। किंतु आज तक इसका कोई असर नहीं हुआ। मौके पर ग्रामीणों ने जिप सदस्य बलवंत सिंह को ज्ञापन सौंपकर वन पट्टा दिलाने की मांग की।

मौके पर फूलचंद परहिया, नान्हू सिंह, बलेश्वर परहिया, रामनाथ उरांव, मनी सिंह, रामेश्वर परहिया, अशोक परहिया, नरेश परहिया, धनी सिंह, अमरीश परहिया, सुरेंद्र उरांव, प्रदीप उरांव, श्यामलाल उरांव, कुलेश्वर उरांव, राजेंद्र परहिया, छत्रु परहिया, बिहारी परहिया समेत कई लोग उपस्थित थे।

manika news today
manika news today

कामरेड महेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर भाकपा माले ने निकाली रैली, डीलर के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

लातेहार : भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने मनिका प्रखंड सचिव मुनेश्वर सिंह की अध्यक्षता में कामरेड महेंद्र सिंह के 19वीं पुण्यतिथि पर मनिका प्रखंड मुख्यालय में रैली निकाली और ज्ञापन सौंपा। रैली कुमांडीह रोड से प्रखंड कार्यालय पहुंचते ही सभा में तब्दील हो गयी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बचन सिंह ने कहा कि कामरेड महेंद्र सिंह के सपने को साकार करने के लिए एक एक भाकपाले कार्यकर्ता संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि उनके बताये मार्ग पर चलने से ही सामाजिक न्याय और हक अधिकार मिल सकेगा।

वहीं अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र में भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। मौके आप कार्यकर्ताओं कामरेड महेंद्र सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के पसागन गांव के ग्रामीणों को तीन माह से राशन नहीं मिलने का भी मामला सामने रखा। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने डीलर दिनेश प्रसाद पर राशन नहीं देने का आरोप लगाया।

इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने डीलर के खिलाफ लिखित आवेदन एमओ की अनुपस्थिति में सीआई महेश सिंह को सौंपा। मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि राशनकार्ड धारियों को राशन नहीं मिला तो सड़क जामकर कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

मौके पर बच्चन सिंह, मुनेश्वर सिंह, धनेश्वर सिंह, अजय यादव, संजय सिंह, राजमति देवी समेत कई लोग उपस्थित थे।

manika news today