Breaking :
||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार
Sunday, May 19, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में जंगली हाथियों ने धान की फसल को रौंदकर किया बर्बाद, किसानों को लाखों का नुकसान

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड के मारंगलोइया गांव में शुक्रवार की रात 16-17 की संख्या में आये हाथियों के झुंड ने कई एकड़ में लगी धान के फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया।

किसान शिवदयाल कुमार अपने खेत से फसल को काट का भंडारण के लिए जमा कर रहे थे तभी हाथियों के झुंड ने धान के भंडारण पर हमला बोल दिया और लगभग 30 क्विंटल अनाज व 50 डिसमिल खेत में लगी फसल को बर्बाद कर दिया। वहीं बालेश्वर महतो, परमेश्वर उरांव समेत दर्जनों किसानों के खेत में फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा व अमित कुमार घटना स्थल पर पहुंच नुकसान का जायजा लेते हुए बालूमाथ वन विभाग के पंचायत प्रभारी धनंजय कुमार को पीड़ित किसानों के हुए फसल नुकसान का मुआवजा जल्द से जल्द दिलाने की बात कही।

भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा ने कहा की सरकार द्वारा हाथियों को इस रेड जोन से भगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष ने जल्द से जल्द हाथियों को भागने व लंबित मुआवजा देने की मांग की।

मौके पर मुखिया पति दिलीप भगत, मनदीप कुमार, सरजू महतो, देवराज महतो, बलदेव महतो, शिवदयाल कुमार, कालेश्वर महतो, मुकेश कुमार, संजय कुमार, संतोष भोगता, साजिद मियाँ समेत कई लोग उपस्थित थे।

Balumath Latehar Latest News