Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

पैसे के अभाव में लकवा पीड़ित महिला का नहीं हो रहा इलाज, जिला प्रशासन से मदद की गुहार

गोपी कुमार सिंह/लातेहार

लातेहार: जिले के गारू प्रखंड अंतर्गत कोटाम पंचायत के हुरदाग गांव निवासी सतनी देवी पति सुरेंद्र सिंह लकवा से पीड़ित है। जिससे उनके समक्ष एक बड़ी समस्या उत्पन्न हो गयी है।

पति सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पलामू जिले के सतबरवा में श्री कृष्णा मृत्युज्जय आयुर्वेद नामक औषधालय में इलाज कराया था। लेकिन पूरी तरह से इलाज नहीं हो पाया है। जिससे सतनी देवी आज भी उक्त बीमारी से जूझ रही है। आगे बताया कि घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। इसके चलते पत्नी का इलाज ठीक से नहीं हो पा रहा है।

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर प्रशासन से मदद मिलती तो शायद मेरी पत्नी पहले की तरह पूरी तरह स्वस्थ हो जाती। सतनी देवी के इलाज के लिए सुरेंद्र सिंह ने लातेहार के उपायुक्त अबु इमरान से मदद की गुहार लगाई है।

आपको बता दें कि सरकार हर व्यक्ति को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इसको लेकर प्रयासरत है। लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। इसके कई कारण हैं। एक ओर जहां गरीबी और जागरूकता की कमी है, वहीं दूसरी ओर सरकारी तंत्र में स्वास्थ्य के मामले में व्यापक नीतियों का अभाव है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *