Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
लातेहार

माइक्रो डोनेशन अभियान को बनायें सफल, 5 रुपये से लेकर 1000 तक स्वेच्छा से करें सहयोग : रूपेश सिन्हा

भारतीय जनता युवा मोर्चा लातेहार

लातेहार : भारतीय जनता युवा मोर्चा लातेहार जिला की बैठक जिला अध्यक्ष छोटू राजा की अध्यक्षता में हुई। बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के महामंत्री रूपेश सिन्हा उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर व वंदे मातरम गीत गाकर किया गया।

मौके पर प्रदेश महामंत्री रूपेश ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजयुमो लातेहार जिला सहित पूरे झारखंड के साथ-साथ देश में जन समस्याओं को लेकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से चलाए जा रहे माइक्रो डोनेशन अभियान में शामिल होकर संगठन की मजबूती के लिए भाजयुमो कार्यकर्ता को ₹5 से लेकर ₹1000 तक राशि स्वेच्छा से संगठन को सहयोग के रूप में करना है। यह कार्यक्रम 11 फरवरी तक चलाया जाएगा।माइक्रोडेलीशन अभियान जिला मंडल से लेकर बूथ स्तर तक चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इंडिया गेट पर आजादी के महानायक सुभाष चंद्र बोस की भाव प्रतिमा लगाने का काम कर रही है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महापुरुषों को सम्मान देने का काम किया है। इस काम के लिए भाजयुमो कार्यकर्ता पोस्टर कार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा पत्र भेजेंगे और प्रधानमंत्री जी के इस कार्य के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाएंगे।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष छोटू राजा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता माइक्रो डोनेशन अभियान के माध्यम से 50000 लोगों तक इस कार्यक्रम को लेकर जाएंगे एवं ₹5 से लेकर ₹1000 तक सहयोग संगठन को कराएंगे। उन्होंने कहा कि जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हजारों कार्यकर्ताओं और सभी मंडलों में माइक्रोनेशन एवं आभार पत्र भेजा जाएगा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा लातेहार

वहीं झारखंड प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशुतोष सिंह चेरो ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए भाजपा का हर एक कार्यकर्ता कार्य करेगा और माइक्रो डोनेशन को लेकर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जोड़ा जाएगा। वहीं बरवाडीह मंडल के साथ-साथ छिपादोहर मंडल मनिका मंडल एवं लातेहार जिले में जिला कार्यसमिति की बैठक की गई।

मौके पर जिले के उपाध्यक्ष सुमंत यादव, महामंत्री सूरज कुमार, अश्विनी कुमार सिंह, जिले के सोशल मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार, राजेंद्र कुमार, किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी दिलीप यादव सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा लातेहार

https://thenewssense.in/category/latehar

https://www.facebook.com/newssenselatehar


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *