Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

Video : मनिका में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मुर्गा व अंडा की दुकान लगाकर सीएम के बयान के विरोध में किया प्रदर्शन

लातेहार : मनिका में BJYM कार्यकर्ताओं ने मुर्गा व अंडा बेचकर सीएम हेमंत के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। आपकी सरकार, आपके अधिकार, सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने चाईबासा और पलामू दौरे पर मुर्गा और अंडा बेचने को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसका विरोध अब शुरू हो गया है।

इसी क्रम में मनिका भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने शुक्रवार को मुर्गा और अंडा बेचकर विरोध जताया। भाजयुमो के सदस्यों ने मनिका बाजार में मुर्गा और अंडा की दुकान सजाकर प्रदर्शन किया और युवा विरोधी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सीएम के बयान के विरोध में प्रदर्शन करते भाजयुमो कार्यकर्ता

इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के लातेहार जिला अध्यक्ष छोटू राजा ने बताया कि राज्य की सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में विफल साबित हुई है। उन्होंने बताया कि सीएम ने चाईबासा और पलामू में युवाओं को मुर्गा और अंडा बेचने की सलाह दी है। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल साबित हो रही है, जेपीएससी की परीक्षा भी विवादित है। ऐसे में सीएम का ऐसा बयान निंदनीय है और इस बयान के विरोध में आज मुर्गा और अंडा बेच रहे हैं।

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह, भाजपा मनिका पूर्व विधायक प्रत्याशी रघुपाल सिंह, जिला परिषद सदस्य महेश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत प्रसाद, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अंकित राज गोलू, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष बवन पासवान, चंदन गुप्ता, परमेश्वर सिंह, बिट्टू कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *