Breaking :
||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 29 दिसंबर को आहूत झारखंड बंद सफल बनाने का लिया निर्णय

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के गोविंदनगर मोहल्ले में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष महावीर उरांव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई और अपनी मांगों को लेकर इसे और धारदार बनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि हम झारखंड आंदोलनकारी को झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ठगने का काम कर रही है, जो उन्होंने अपने चुनाव के समय घोषणा पत्र जारी किया था। उसे अब तक इस सरकार ने अमल में नहीं लाया है।

बैठक में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा द्वारा प्रस्तावित 28 दिसंबर को मशाल जुलूस एवं 29 दिसंबर को झारखंड बंद कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से बृजलाल गुप्ता, लालू उरांव, ननकू साहू, जैनुल अंसारी, संतोष सिन्हा, शंकर उरांव, मंगरा उरांव, रामचरण भगत, सावित्री गुप्ता, झुमरी देवी, पॉल एक्का, शांति देवी, राजेश उरांव, बुद्धदेव उरांव समेत कई झारखंड आंदोलनकारी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *