Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
चंदवालातेहार

चंदवा पुलिस ने 5 एकड़ में लगाई अफीम की फसल को किया नष्ट, दी चेतावनी

Chandwa Police

लातेहार : जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना पर मंगलवार को अफीम की खेती के खिलाफ चंदवा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के विभिन्न जंगली इलाकों में 4 से 5 एकड़ में लगाई अफीम की खेती को नष्ट कर दिया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के हुटाप पंचायत के जपुआटाड़, अंबाटोली, जामुंन टोली, लोतरझरिया ग्राम में अफीम की खेती की जा रही है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी। जिसमें सैप के जवान और पुलिस बल को शामिल किया गया। गठित टीम ने करीब 4 से 5 एकड़ में लगाई अफीम की खेती को नष्ट कर दिया है।

इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी ने कहा कि प्रशासन अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरतेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अफीम की खेती बंद करने की अपील की है, नहीं तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। यदि मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाती है, तो अवैध खेती में लगे व्यक्ति को लंबे समय तक जेल में रहना पड़ सकता है।

Chandwa Police


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *