Breaking :
||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी
Monday, May 6, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

लातेहार में आजसू ने फूंका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला

लातेहार में मंगलवार को आजसू पार्टी ने समाहरणालय गेट के समीप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका।

मौके पर जिला अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने कहा कि आज अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस है। महिलायें के आजादी का जश्न मनाने के बजाय हमलोगों ने झारखण्ड सरकार का पुतला दहन किया है। हेमंत सरकार ने झारखंड में झारखंडियों को अपनी पहचान ढूंढने पर मजबूर कर दिया है।

उन्होंने कहा कि 1932 के खतियान के अधार पर नियोजन व स्थानीय निती व अन्य मुद्दों पर झारखण्ड विधान सभा घेराव को विफल करने के लिए झारखंड सरकार ने पूरे राज्य में अघोषित कर्फ़्यू लगा दिया था। महिलाओं को भी नही बख्शा।

अनुमंडल पदाधिकारी के न्यायालय से 10 हजार लोगों को नोटिस जारी करवाया गया। इससे हेमंत सरकार के दमनकारी व गुण्डागर्दी चरित्र उजागर हो गया। सरकार के विरुद्ध हमारा आन्दोलन निरन्तर जारी रहेगा।

जिला प्रवक्ता नितेश पाण्डेय ने कहा कि दमनकारी सत्ता को चकनाचूर करने के लिए आन्दोलन कर सत्ता च्युत करने का बीज हमारी पार्टी ने जन मुद्दे पर आन्दोलन का शंखनाद कर कर दिया है।

जिला उपाध्यक्ष श्रावण पासवान ने कहा कि झारखण्ड सरकार के नासमझी के कारण राज्य के नौजवान सडकों पर उतरने के लिए बाध्य हुए हैं। अब लडाई जारी रहेगी। जिले के सभी प्रखंडों में हेमन्त सोरेन सरकार का पुतला दहन किया गया है।

मोके पर कुंदन जायसवाल, बिजेंद्र दास, नितेश जयसवाल, मोहन पासवान, यसवंत पासवान, अमर उरांव, रितेश कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *