Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
झारखंड

24 मार्च को झारखण्ड बंद का ऐलान, जानिये वजह

Jharkhand OBC Reservation

झारखंड में पिछड़े वर्ग के लिए जनसंख्या के हिसाब से आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी की जा रही है। इस मुद्दे पर 24 मार्च को झारखंड बंद का ऐलान किया गया है। आरक्षण समेत कई अन्य मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए पिछड़ी जातियों द्वारा आंदोलन की तैयारी की जा रही है।

रांची के धुरवा स्थित एमएलए क्लब ऑडिटोरियम में रविवार को बैठक हुई। इसमें संयुक्त रूप से पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के बैनर तले विभिन्न जातियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक पूर्व मंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष लालचंद महतो की अध्यक्षता में हुई। इसमें तय किया गया कि 24 मार्च को झारखंड बंद रहेगा। झारखंड सरकार का ध्यान विभिन्न मांगों की ओर आकर्षित करने के लिए संघर्ष मोर्चा ने बंद का फैसला लिया है। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल, मंत्री रामेश्वर उरांव, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश आदि से मिलकर अपनी मांगें रखेगा।

लालचंद महतो ने कहा कि आरक्षण नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। सरकार अपने वादों से पीछे हट रही है। मोर्चा के प्रधान महासचिव प्रो. जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि पिछड़ों को जागरूक करने के लिए पिछड़ा जागरूकता रथ निकला जायेगा। कार्यकारी अध्यक्ष गंगा शर्मा ने कहा कि संगठन का विस्तार प्रखंड स्तर तक किया जायेगा।

डॉ दिलीप सोनी ने कहा कि हमारी आबादी के हिसाब से आरक्षण देना होगा। बैठक में रवींद्र वर्मा, सदन प्रजापति, राजकिशोर महतो, सुधीर चौधरी, सोनेलाल चौधरी, ललित चौधरी, सुबोध जायसवाल, प्रोफेसर प्रेमसागर केशरी, कामेश्वर महतो, सागर कुमार, भीम शर्मा आदि मौजूद थे।

kidzee

Jharkhand OBC Reservation


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *