Breaking :
||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद||मंत्री आलमगीर का PS संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम गिरफ्तार||खबर का असर: बारियातू में तालाब से मिले वोटर आईडी कार्ड मामले में पोस्ट मास्टर और पोस्टमैन निलंबित||पलामू: सड़क पर खड़े हाइवा में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक और खलासी की मौत||8 मई को तेजस्वी यादव पलामू में करेंगे चुनावी सभा||लातेहार: तीन साल से फरार चल रहे तीन वारंटियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
Wednesday, May 8, 2024
बिहार

बिहार: दो बच्चों व पति को छोड़कर प्रेमी के संग फरार हो गई महिला मुखिया

प्रेमी संग फरार मुखिया

सीतामढ़ी जिले की एक महिला मुखिया अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। महिला मुखिया के दो बच्चे भी हैं। अब उसके पति की ओर से पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। मामला कन्होली थाने के खाप खोपराहा का है। मुखिया रेखा देवी अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर भाग गई।

महिला मुखिया के पति की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है. घटना 9 मार्च की है। 38 वर्षीय मुखिया रेखा देवी सुबह करीब चार बजे टहलने के लिए घर से निकली थीं लेकिन उसके बाद नहीं लौटीं। मुखिया पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि गांव के ही संजय कपूर, विजय कपूर और राम प्रयास कपूर ने ही उनकी पत्नी रेखा देवी का अपहरण किया है।

मुखिया पति ने आरोप लगाया है कि शादी के ख्याल से महिला मुखिया का अपहरण किया गया है। मुखिया पति ने कहा है कि पत्नी रेखा देवी का अपहरण कर समाज में छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। अंतत: थक हार कर उसने 15 मार्च को थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी। महिला मुखिया के दो बच्चे भी हैं और दोनों को छोड़कर वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई है।

image – file photo


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *