Breaking :
||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा
Sunday, May 5, 2024
बरवाडीहलातेहार

शहीद दिवस पर विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संस्थाओं ने भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को किया याद

शशि शेखर/बरवाडीह

लातेहार : बुधवार को बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत स्थित भगत सिंह चौक पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के द्वारा वीर शहीद भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की शहादत दिवस मनाया गया।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा मंडल अध्यक्ष विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में शहीद दिवस मनाया गया। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के द्वारा भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का काम करते हुए वीर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत को याद किया।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद, नमो एप लोकसभा सयोंजक दिलीप सिंह यादव, मंडल उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, महामंत्री मनोज प्रसाद, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज यादव, महामंत्री प्रदीप सिंह, प्रवीण कुमार समेत पार्टी के काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।

वहीं दूसरी ओर प्रखण्ड की स्वयंसेवी संस्था अपना अधिकार अपना सम्मान मंच औऱ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा भगत सिंह चौक पर शहादत दिवस मनाया गया। जहां मंच की संस्थापक संतोषी शेखर ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत के प्रति अपने अपने विचार व्यक्त किया।

इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के प्रदेश इकाई सदस्य जिंतेंद्र सिन्हा, मनोज प्रसाद, दिलीप सिंह यादव, अतुल सिंह, सागर कुमार, दीपक राज दीपू, अभिषेक कुमार पासवान बिक्की, सन्तोष कुमार, छोटू कुमार समेत काफी सख्या में लोग मौजद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *