Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
पलामू प्रमंडल

पलामू: गैंगस्टर कुणाल सिंह हत्याकांड का आरोपी ने किया सरेंडर

पलामू: गैंगस्टर कुणाल सिंह हत्याकांड में पलामू पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दो साल से फरार चल रहे गोविंद सिंह उर्फ ​​छोटू सिंह नाम के आरोपी ने पुलिस के दबाव में सरेंडर कर दिया है।

छोटू सिंह कुख्यात डॉन डब्ल्यू सिंह का भाई है। उसने पुलिस को डब्ल्यू सिंह गैंग को लेकर अहम जानकारी दी है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि डब्ल्यू सिंह कहां हैं। छोटू सिंह ने मंगलवार को एसपी चंदन सिन्हा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

उसके सरेंडर करने के बाद पुलिस ने उससे हत्या के मामले और डब्ल्यू सिंह के संबंध में पूछताछ की। जिसमें छोटू सिंह ने बताया है कि डॉन डब्ल्यू सिंह सरेंडर करने की योजना बना रहा है। पंचायत चुनाव के बाद सरेंडर कर सकता है।

इसे भी पढ़ें :- हेमंत सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में की 3 फीसदी की बढ़ोतरी, जल्द होगी घोषणा

शहर थाना प्रभारी अरुण महथा ने बताया कि छोटू सिंह 3 जून 2020 को कुणाल सिंह की हत्या के बाद से फरार था। इस दौरान वह रांची, बेंगलुरु, दिल्ली में रह रहा था. छोटू सिंह के खिलाफ हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट के करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं। छोटू सिंह को आर्म्स एक्ट के एक मामले में सजा भी हो चुकी है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें