Breaking :
||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Monday, April 29, 2024
महुआडांड़लातेहार

नेतरहाट: अनियंत्रित टेंपो दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

लातेहार : नेतरहाट थाना क्षेत्र के महुआडांड़-नेतरहाट मार्ग पर पकरी पाठ गांव के पास गुरुवार को टेंपो की टक्कर से टेंपू चालक की मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार महुआडांड़ थाना क्षेत्र के अंबोआटोली गांव निवासी तनवीर आलम उर्फ ​​तन्नू पिता हयूम अंसारी अपने टेंपू में सवारी लेकर चोरामुंडा की ओर जा रहा था। इसी दौरान पकरी पाठ के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे टेंपो चालक को गंभीर चोट आई है। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से महुआडांड़ अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें :- बालूमाथ: पत्नी की तेजधार हथियार से हत्या करने का आरोपी पति गिरफ्तार

हादसे में टेंपू में सवार एक यात्री को मामूली चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों का भी बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो पुत्री व एक पुत्र छोड़ गया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

4 GB RAM और 64 GB ROM वाला फ़ोन मिल रहा है 10000 रुपये से कम कीमत में, यहाँ से खरीदें