मनिका: युवती ने आग लगाकर की आत्महत्या की कोशिश, रिम्स रेफर
Manika News
लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र के बारी गांव में शुक्रवार शाम संगीता कुमारी पिता भगवान भुइयां (19) ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्महत्या करने की कोशिश की। आग लगाने की घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोग संगीता को मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि युवती 70% जल चुकी है।
Manika News