Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
धार्मिक

हाथों में अधिक रेखाएं हैं तो जानिए क्या है इनका मतलब

कई बार आपने देखा होगा कि हाथों में बहुत कम रेखाएं होती हैं। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार हाथ में जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा सबसे प्रमुख होती हैं। कम रेखा का मतलब यह भी हो सकता है कि व्यक्ति के हाथ में तीन मूल रेखाएं ना होकर केवल एक या दो हों। ऐसे में हाथ में तीन और इससे कम होने के अलग-अलग परिणाम हो सकते हैं। यदि व्यक्ति बहुत अधिक सोचता है तो उसके हाथों में रेखाओं की संख्या भी अधिक हो सकती हैं। जो लोग मस्तिष्क से जुड़ा काम नहीं करते अथवा बेहद कम करते हैं तो उनके हाथ में रेखाएं भी कम होती हैं। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार अधिक रेखा का मतलब अधिक चिंता और अधिक चिंता का मतलब अधिक दुखी। ऐसे में अधिक रेखाएं व्यक्ति को परेशानी भी देती हैं। 

यदि हाथ में केवल तीन रेखाएं हैं और तीनों की बनावट ठीक है, पर्वत ठीक है तो ऐसे लोगों का जीवन सरलता से चलता रहेगा। ऐसे लोगों को दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। ऐसे लोगों के हाथ में सूर्य रेखा नहीं हेाने के बावजूद सरकारी रेखा मिलने की संभावना रहती है। इसके उलट यदि व्यक्ति के हाथ में पर्वत का उभार ठीक ना हो तो ऐसे लोगों को जीवन में संघर्ष बढ़ जाएगा। ऐसे व्यक्ति जितना अधिक सोचेंगे, हाथ में रेखाएं भी उतनी दिखाई देने लगेंगी। कम रेखा होने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि व्यक्ति जीवन में कुछ नहीं करेगा। कम रेखा होने से रेखाओं के दोष होने की संभावना भी कम होती है। ऐसे में यह अच्छा संकेत माना गया है। हालांकि यदि हाथ में रेखाओं की संख्या तीन से कम है तो यह शुभ लक्षण नहीं है। यदि जीवन रेखा नहीं है तो व्यक्ति को संघर्ष झेलना पड़ेगा। यदि मस्तिष्क रेखा नहीं तो वैचारिक स्थिति में संघर्ष करना पड़ता है। मस्तिष्क की सक्रियता हाथ में रेखाओं की संख्या को बढ़ाती है। जो लोग चिंतक प्रवृत्ति के होते हैं उनके हाथ में रेखाएं भी अधिक होती हैं।