Breaking :
||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

झारखंड: राज्य के पुलिसकर्मियों की छुट्टी अगले आदेश तक रद्द, एसपी भी आईजी या डीजीपी से लेंगे छुट्टी

रांची : झारखंड पुलिस के सभी कर्मियों की छुट्टी अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दी गई है। राज्य पुलिस मुख्यालय के प्रभारी आईजी अखिलेश झा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

डीजीपी के आदेश के मुताबिक प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और ईद के त्योहार के दौरान राज्य में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने की जरूरत है। ऐसे में सभी श्रेणी के पुलिसकर्मियों और परिचारकों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। आदेश के अनुसार विशेष परिस्थितियों या आपात स्थिति में ही एसपी या कंट्रोलिंग ऑफिसर छुट्टी दे सकेंगे।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार, पलामू सहित इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश की सम्भावना, येलो अलर्ट जारी

डीजीपी के आदेश के अनुसार जिलों के एसपी, कमांडेंट या वरिष्ठ रैंक के अधिकारियों की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है। विशेष या आपात स्थिति में अधिकारी डीजीपी या आईजी से ही छुट्टी ले सकेंगे। उन्हें बिना अनुमति मुख्यालय से बाहर नहीं निकलने की की बात कही गई है। पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर आदेश का कड़ाई से पालन तत्काल प्रभाव से करने की हिदायत दी है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें