Breaking :
||Video: ED की दबिश, मंत्री आलमगीर के PS के नौकर के घर से मिला नोटों का ढेर||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
Monday, May 6, 2024
बालूमाथलातेहार

दिवंगत झामुमो नेता दिलशेर के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, बंधाया ढांढस

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव सोमवार को बालूमाथ पहुंचे और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दिवंगत दिलेशर खान के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की।

मौके पर प्रतुल शाहदेव ने कहा कि राज्य में अराजकता की स्थिति है। जिस तरह एक युवा नेता को साइडिंग में दिनदहाड़े गोली मार दी जाती है। यह दर्शाता है कि राज्य में विधि व्यवस्था फेल हो गई है। पुलिस ने 24 घंटे का समय लिया था हत्यारों को पकड़ने के लिए लेकिन 200 घंटे बीत गए हैं लेकिन सफलता नहीं मिली है। वही कई निर्दोष लोगों को ले जाकर पुलिस जबरदस्ती कर रही है।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार: पलामू एक्सप्रेस के सामने कूदकर एक व्यक्ति ने दी जान

उन्होंने मांग करते हुए कहा ऐसे निर्दोष लोगों को पुलिस सताना बंद करें, जो असली अपराधी है वे आठ दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं हुए हैं यह पुलिस की कार्यशैली को दर्शाता है। यह कोई राजनीतिक विषय नहीं है, यदि पुलिस इस मामले को जल्द ही नहीं खुलासा नही करती है तो पुलिस पर से जनता का भरोसा उठ जाएगा। यह एक राजनीतिक कार्यकर्ता की हत्या है यह सारे राजनीतिक दलों का मुद्दा है।

सत्ताधारी दल का प्रखंड अध्यक्ष की हत्या हो गयी। पेयजल स्वच्छता मंत्री भी परिजनों से मिले थे उसके बावजूद अब तक हत्यारे पकड़े नही गए। इससे समझा जा सकता है सरकार का फोकस अपने कार्यकर्ताओं पर भी नहीं है।

इसे भी पढ़ें :- झामुमो नेता दिलशेर हत्याकांड में 7 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली : प्रतुल शाहदेव

मौके पर भाजपा प्रखण्ड अध्यक्ष लछमन कुशवाहा, नारायण भोक्ता, रामकुमार गुप्ता, अखिलेश भोक्ता, रंजीत गुप्ता, जावेद अख्तर कौशर अली सहित कई लोग उपस्थित रहे।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें