Breaking :
||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी
Monday, May 6, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडमनोरंजन

नागपुरी फ़िल्म दहलीज़ हुई रिलीज़, लाजवाब है झारखण्ड में बनी यह फ़िल्म

नागपुरी फ़िल्म दहलीज़ का रिव्यू

नागपुरी फ़िल्म दहलीज़ आज झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओड़िशा के थियेटरों में रिलीज हो गई है। यह फ़िल्म पूरी तरह से झारखण्ड से जुडी हुई है। इसके सभी कलाकार झारखण्ड के हैं। यही नहीं , पूरी फ़िल्म की शूटिंग भी झारखण्ड में ही हुई है।

फिल्म दहलीज़ की कहानी

दहलीज झारखंड की ही एक आम लड़की की कहानी है। फ़िल्म में उस लड़की का नाम रानी है। रानी पढ़ने में तेज है। लेकिन बचपन में ही वह अपनी मां को खो देती है , तब से रानी की दिमागी हालत सही नहीं रहती। अपनी सौतेली मां को वो अपनी मां की मौत का कारण मानती है और उससे नफरत करती है। रानी के जीवन में पवन की एंट्री होती है और असली कहानी शुरू होती हैं। पवन और रानी के बीच प्यार हो जाता है। लेकिन रानी के जीवन में संघर्ष है । प्यार और संघर्ष को निर्देशक पुरुषोत्तम ने बखूबी पर्दे पर दिखाया है। कहानी अंत तक आपको पकड़े रखने में सक्षम होती है।

फ़िल्म का निष्कर्ष

बॉलीवुड की फिल्मों की तुलना में यह फ़िल्म कमजोर नजर नहीं आती। कैमरा, संगीत, बैकग्राउंड म्यूजिक दर्शकों को फ़िल्म से जोड़े रखती है। फ़िल्म में सभी ने अपना किरदार बखूबी निभाया है। आयुषी भद्रा का किरदार फिल्म खत्म होने के बाद भी आपके साथ रह जाता है। रौशन, सुकंठ, शंकर, प्रिया, शीतल और छोटी बच्ची के किरदार में आरूषी झा ने शानदार अभिनय किया है । सभी अभिनेता शुभकामना के पात्र हैं।

फ़िल्म का संगीत , निर्देशन और अभिनय आपको निराश नहीं करेगा। कुल मिलकर नागपुरी भाषा की यह फ़िल्म आपको एक बार देखनी चाहिए। ऐसी फिल्मों से नागपुरी भाषा को बढ़ाव मिलेगा। इसके बाद और भी फ़िल्में इस भाषा में बनाई जा सकेंगी।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

नागपुरी फ़िल्म दहलीज़