Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
लातेहार

लातेहार: सुकन्या फाउंडेशन ट्रस्ट ने दी 15 लड़कियों की शादी के लिए अनुदान राशि

लातेहार : महिलाओ को स्वावलंबी और आत्म निर्भर बनाने के दिशा में समाजिक संस्था सुकन्या सामाजिक जन सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट कमेटी लगातर कार्य कर रही है।

वहीं संस्था के संस्थापक अमल दास की उपस्थित में आज लातेहार जिला में संस्था के कार्यालय में सामूहिक शादी का आयोजन कर लगभग पंद्रह लड़कियो के शादी में सहयोग हेतु अनुदान राशि वितरण किया गया।

लातेहार प्रखंड की छह लड़की, गारू प्रखंड की तीन लड़की, बरवाडीह प्रखंड की दो लड़की, बरियातू प्रखंड की तीन लड़की को शादी में सहयोग हेतु लड़की के माता-पिता के हाथो टीम ट्रेनर व ज़ोनल हेड निखत प्रवीण, लातेहार जिला प्रभारी राजू सिंह के द्वारा चेक सौंपा गया।

संस्था के टीम ट्रेनर व ज़ोनल हेड निखत प्रवीण ने उपस्थित लोगों को बताया कि ट्रस्ट का मुख्य उ्देश्य गरीब एवं असहाय को मदद करना है। बताया कि ट्रस्ट के द्वारा जो महिला समूह बनाए गए हैं उन सभी महिलाओं को आत्मनि्भर बनाने के लिए पापड़, मोमबत्ती, अगरबत्ती, सिलाई, मशरूम, बड़ी, ब्यूटीशियन, सैनिटरी नैपकिन पेड आदि का प्रशिक्षण दिलाकर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना संस्था का मुख्य उ्देश्य है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

संस्था के संस्थापक अमल दास ने बताया की आज के समय में बेटी को बोझ नही समझना चाहिए। हमारी संस्था बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ लड़की की पढाई में भी समय-समय पर पठन-पाठन सामग्री का भी वितरण कर सहयोग करती है। ताकि किसी भी लडकी की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न न हो।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

मौके पर जरीडीह प्रखंड प्रभारी अशोक दास, मनिका प्रखंड प्रभारी संतोष कुमार यादव, लातेहार प्रखंड प्रभारी राजवर्धन सिंह, गारू प्रखंड प्रभारी सिकेन्द्र सिंह के अलावे दर्जनो एसोसिएट व ग्रामीण उपस्थित थे।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

लातेहार सुकन्या फाउंडेशन ट्रस्ट