Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
लातेहार

बालूमाथ: दो बाइकों की टक्कर में सैप जवान समेत दो घायल, दोनों रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : रविवार की देर शाम बालूमाथ थाना क्षेत्र के अमरवाडीह पुलिस पिकेट के समीप हुई सड़क दुर्घटना में सैप जवान समेत दो लोग गम्भीर रूप घायल हो गए हैं।

घायलों में अमरवाडीह पुलिस पिकेट में पदस्थापित सैप जवान दशरथ उरांव, पिता मंगरा उरांव, ग्राम मदनपुर, थाना पीठौरिया, जिला रांची, जबकि दूसरा व्यक्ति वीपीआर कंपनी का मैकेनिक रांची जिले के खेलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत जरीताड़ गांव निवासी प्रीतम उरांव शामिल है।

दोनों घायलों को पुलिस पिकेट के जवानों की सहायता से बालूमाथ सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर सुरेश कुमार व डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के पश्चात दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार घायल जवान सेरेगड़ा सप्ताहिक बजार से सब्जियों की खरीदारी कर पिकेट लौट रहा था। जबकि विपरीत दिशा से वीपीआर कंपनी का कर्मी अपने घर जा रहा था। इसी बीच दोनों की बाइकों में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों ही घायल व्यक्तियों का दाहिना पैर टूट गया है और शरीर के कई अंगों में चोटें आई हैं।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

बालूमाथ बाइकों की टक्कर