Breaking :
||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

राज्यसभा चुनाव के लिए आदित्य साहू होंगे बीजेपी के प्रत्याशी

राज्यसभा प्रत्याशी आदित्य साहू: बीजेपी ने रविवार को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। बीजेपी ने 9 राज्यों के 17 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। झारखण्ड से भी राज्यसभा प्रत्याशी का नाम सामने आया है। झारखण्ड से आदित्य साहू को राज्यसभा का उमीदवार घोषित किया गया है।

इस सूची में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को कर्नाटक से और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को महाराष्ट्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षर से जारी सूची में भाजपा ने झारखंड से आदित्य साहू को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने श्री साहू के नाम पर मुहर लगा दी है। झारखंड में खाली हो रही दो सीटों के लिए चुनाव होना है। इस संबंध में भाजपा ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। अब सबकी निगाह सत्ताधारी पार्टी झामुमो और कांग्रेस पर है।


ADVT