Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Saturday, May 4, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

कांग्रेस के 70 साल जनता फटेहाल, मोदी के 8 साल जनता खुशहाल

लातेहार : केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आठ साल में केंद्र की भाजपा सरकार ने देश का विकास किया है। हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए काम किया है।

70 साल से कांग्रेस सरकार सिर्फ कागजों पर योजना बनाती रही। लेकिन भाजपा सरकार के आने से विकास की योजना धरातल पर आ रही है और गांव और शहर में भी विकास हो रहा है।

केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण योजना, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, किसानों और मजदूरों को पेंशन, सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना लाकर लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बिजली, पानी, शौचालय, आयुष्मान कार्ड हर घर तक पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किया है। जम्मू-कश्मीर से 370 हटाना, अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण, तीन तलाक, नागरिकता संशोधन कानून, आतंकवाद के खिलाफ अभियान चलाकर देश की जनता को सुरक्षा देने का काम किया है।

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका पर्याप्त के मंत्र पर काम कर रही है मोदी सरकार। जिससे सभी को फायदा हो रहा है। प्रेस वार्ता में प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजधानी यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामणि तिर्की, भाजपा जिला महामंत्री बंसी यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।

advt