Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Saturday, May 4, 2024
उत्तरी छोटानागपुरझारखंड

गिरिडीह: चलती गाड़ी में दो महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म, लिफ्ट लेना पड़ा महंगा

गिरिडीह में दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों महिलाएं इलाज कराकर देवघर एम्स से लौट रही थीं। रास्ते में दोनों ने बोलेरो चालक से लिफ्ट मांगी थी। गाड़ी में पहले से ही 4 लोग सवार थे। पहले दोनों महिलाएं पिछली सीट पर बैठी थीं।

आरोप है कि बाद में एक महिला को जबरन आगे की सीट पर लाया गया। फिर चारो ने बारी-बारी से दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शनिवार की सुबह दोनों महिलाओं को बदवारा पतरो नदी पुलिया के पास उतारकर सामूहिक दुष्कर्म के चारों आरोपी बोलेरो में बैठकर फरार हो गए।

बेंगाबाद थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों महिलाओं के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। मामले की गहन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। घटना बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बदवारा गांव की बताई जा रही है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

दुष्कर्म पीड़िता के पास एक आरोपी की फोटो बताई जा रही है। इसलिए पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक दोनों महिलाएं गिरिडीह के गांवा और बिरनी इलाके की रहने वाली हैं।

महिलाओं ने मामले की जानकारी स्थानीय मुखिया को देते हुए बताया कि दोनों शुक्रवार को देवघर से गिरिडीह लौट रहे थे। इसी बीच देवीपुर के कोल्हारिया में दोनों महिलाओं ने बोलेरो चालक से लिफ्ट मांगी। इस दौरान चालक ने दोनों को कार की पिछली सीट पर बिठा दिया। दोनों में से एक महिला की उम्र करीब 35 वर्ष और दूसरी की उम्र 45 वर्ष है।

घटना के बाद बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों महिलाओं को चिकित्सकीय जांच और इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. थाना प्रभारी जांच में जुटे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना प्रभारी को दोनों पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराने का आदेश दिया है। फिलहाल दोनों महिलाएं पुलिस सुरक्षा में अस्पताल में हैं।