Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
पलामू

पलामू: उबलता दूध डालकर पत्नी ने की पति की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार

पलामू : मेदिनीनगर के हमीदगंज में एक महिला ने गर्म दूध डालकर पति की हत्या कर दी है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस को शक है कि महिला ने अपने पति पर तेजाब भी डाला है। घटना के बाद पुलिस ने शव को एमएमसीएच भेज दिया, जहां से डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। डॉक्टरों की टीम के मुताबिक जिस तरह से शव को जलाया गया है, दूध से जलने से मौत का कारण नहीं हो सकता।

जानकारी के मुताबिक हमीदगंज के रवींद्र कुमार सिंह ने करीब एक साल पहले तीन बच्चों की मां राधिका देवी से शादी की थी। शादी के बाद दोनों अलग किराए के मकान में रह रहे थे।

मृतक की चाची ने पुलिस को बताया है कि रवींद्र कुमार सिंह की हत्या उसकी पत्नी ने गर्म दूध डालकर की थी। उन्हें राधिका देवी के पहले पति ने बुलाया और बताया कि रवींद्र सिंह की हत्या कर दी गई है, जिसके बाद उन्हें पूरी जानकारी मिली। रवींद्र सिंह के माता-पिता का बचपन में निधन हो गया था, उनकी चाची ने उन्हें पाला था। परिवार के मना करने के बावजूद 55 वर्षीय रवींद्र सिंह ने तीन बच्चों की मां 36 वर्षीय राधिका देवी से शादी की।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जा रहा है कि रवींद्र सिंह का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद यह पूरा वाकया हुआ। आरोपी महिला ने पुलिस को बताया है कि शराब के नशे में रवीन्द्र ने अपने ऊपर खौलता दूध डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना सोमवार की रात की है, रात भर रवीन्द्र घायल अवस्था में घर में पड़ा रहा। मंगलवार को उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

टाउन थानेदार अरुण कुमार महथा ने बताया कि मृतक की पत्नी की भूमिका संदिग्ध है. पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस को कई बिंदुओं पर जानकारी मिलेगी.

टाउन थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा ने बताया कि मृतक की पत्नी की भूमिका संदिग्ध है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो जाएगा।