Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरचतरा

पारिवारिक विवाद में मां-बेटी को जिंदा जलाया, सास गिरफ्तार, पति फरार

चतरा जिले में ससुराल से 25 वर्षीय महिला और उसकी दो वर्षीय बेटी के जले हुए शव बरामद किए गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पीड़िता की पहचान सुनीता देवी के रूप में हुई है। सुनीता के परिजनों का आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते ससुराल वालों ने उसे और उसकी बेटी को जिंदा जला दिया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

घटना रविवार की देर रात सदर थाना क्षेत्र के कानी चेनी गांव की है। सदर निरीक्षक मनोहर करमाली ने बताया कि सुनीता देवी की 55 वर्षीय सास को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका पति जगदीश यादव और अन्य ससुराल वाले फरार हैं। अधिकारी ने बताया कि सुनीता देवी की मां की शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।