Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरदेश-विदेश

भारत की 15वीं राष्ट्रपति चुनीं गयीं द्रौपदी मुर्मू, बधाई देने पहुंचे पीएम मोदी

नई दिल्ली : देश को आज 15वां राष्ट्रपति मिल गया है। रायसीना हिल की दौड़ के लिए तीन दौर की मतगणना में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को काफी पछाड़ दिया है। इसके साथ ही मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है। वो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी।

तीसरे दौर की मतगणना समाप्त हो गई है। राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू ने जीत हासिल की है। उन्होंने यशवंत सिन्हा को भारी अंतर से हराया है। हालांकि अभी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। अगले दौर की मतगणना बाकी है। लेकिन उसके पास उतने वोट नहीं हैं, जो सिन्हा को मुर्मू से आगे कर दें।

तीसरे दौर की मतगणना के साथ द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने तीसरे दौर की मतगणना के अंत में कुल वैध मतों का 50 प्रतिशत का आंकड़ा पार कर लिया है, जो देश की अगली राष्ट्रपति बनने के लिए पर्याप्त है। मुर्मू के पक्ष में 577777 वोट पड़े। जबकि यशवंत सिन्हा के पक्ष में 261062 वोट पड़े।

हालांकि राष्ट्रपति चुनाव में जीत की औपचारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन द्रौपदी मुर्मू को उनकी बड़ी जीत के लिए बधाई मिलने लगी। उनके प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा ने मुर्मू को जीत की बधाई दी। मुर्मू को बधाई देने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल समेत कई नेता शामिल हैं।