Breaking :
||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका
Monday, April 29, 2024
महुआडांड़लातेहार

लातेहार: टांगीनाथ जा रहे श्रद्धालुओं से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत, 9 घायल, मनिका के रहने वाले थे मृतक

राजीव मिश्रा/लातेहार

लातेहार : जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसकरचा गांव के निकट सोमवार को भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस घटना तीर्थ स्थल टांगीनाथ जा रहे पति-पत्नी समेत कुल तीन लोगों की मौत हो गई।

सभी मृतक मनिका थाना क्षेत्र के कुमंडीह गांव के रहने वाले थे। मृतकों में दशरथ सिंह तथा उसकी पत्नी के अलावा महिला पुष्पा देवी शामिल है। वहीं इस घटना में लगभग 9 लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। इनमें तीन की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मिली जानकारी के अनुसार लातेहार जिले के कुमंडीह गांव से एक पिकअप वाहन पर सवार होकर श्रद्धालु गुमला जिले में स्थित टांगीनाथ मंदिर पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बसकरचा गांव के निकट वाहन असंतुलित होकर एक पेड़ से जा टकराया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पर सवार दशरथ सिंह और उनकी पत्नी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वही पुष्पा देवी, योगेंद्र सिंह समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को महुआडांड़ स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद पुष्पा देवी समेत पांच लोगों को लातेहार रेफर कर दिया गया। परंतु रास्ते में ही पुष्पा देवी की मौत हो गई। घटना में मृतक दशरथ सिंह की बच्ची की स्थिति भी काफी नाजुक बताई जा रही है। उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

बताया गया कि सभी लोग टांगीनाथ में पूजा अर्चना करने जा रहे थे। वाहन की गति काफी तेज रहने के कारण बांसकरचा गांव के पास अचानक वाहन असंतुलित हो गए और लगभग 50 मीटर तक सड़क के किनारे दौड़ते हुए एक पेड़ से जा टकराई।