Breaking :
||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी
Monday, May 6, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

उप राष्ट्रपति चुनाव में झामुमो करेगा यूपीए समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में मतदान

रांची : उप राष्ट्रपति चुनाव में मतदान को लेकर सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपना रुख साफ कर दिया है। उपराष्ट्रपति चुनाव में झामुमो यूपीए के साथ है। पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन ने साफ कर दिया है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा यूपीए के साथ 2022 में उपराष्ट्रपति का चुनाव होगा। इस संबंध में झामुमो की ओर से पत्र जारी किया गया है। इस पत्र में झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन के हवाले से कहा गया है कि उपराष्ट्रपति चुनाव में उनकी पार्टी विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के पक्ष में वोट करेगी।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उपराष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए अधिसूचना 5 जुलाई को जारी की गई है। वहीं, उपराष्ट्रपति का चुनाव 6 अगस्त को होगा। मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। 6 अगस्त को चुनाव के बाद 11 अगस्त को देश के नए उपराष्ट्रपति शपथ लेंगे।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

राजनीतिक दलों ने अभी तक अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। उपराष्ट्रपति राज्यसभा का सभापति भी होता है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदनों के 788 सदस्य होते हैं। चूंकि निर्वाचक मंडल के सभी सदस्य संसद के दोनों सदनों के सदस्य हैं। इसलिए प्रत्येक संसद सदस्य का मत समान मूल्य का होगा।