Breaking :
||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका
Monday, April 29, 2024
मनिकालातेहार

मनिका में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मौन जुलूस, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जताया रोष

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : मनिका प्रखंड मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार की अध्यक्षता में भारत पाकिस्तान बंटवारे के विरोध में मौन जुलूस निकाला। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर रोष जताया।

Kidzee Ad

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भारत का बंटवारा तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने धर्म के नाम पर कराया। उसी के कारण पूरा देश आज तबाह हो रहा है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर प्रखंड के पचफेड़ी चौक से उच्च विद्यालय मैदान तक मौन जुलूस निकालकर भारत विभाजन पर अफसोस जताया।

भाजपा कार्यकर्ता हाथ में तख्तियां लिए थे जिस पर लिखा था “मजहब के नाम पर हुआ था देश का बंटवारा, विभाजन की विभीषिका ने करोड़ों को उजाड़ा”,बंटवारे का दर्द भुलाने न देना, 14अगस्त फिर से दुहराने ने देना, 14अगस्त को विभाजन की आई थी आंधी, नफरत और हिंसा ने तब मचाई थी तबाही” समेत कई नारे लिखे थे।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मौके पर शंकर दुबे, भरत प्रसाद, विश्वनाथ राय, धर्मजीत राय, घनश्याम प्रसाद, अमित राय, संतोष दुबे, अमरदीप कुमार, संदीप उरांव, दिनेश प्रसाद, बिनोद यादव समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।