Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरचंदवालातेहार

लातेहार: प्रेम प्रसंग में युवक की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या, आरोपी फरार

लातेहार : जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के डुमारो पंचायत के निंद्रा बजरमरी टोला में शनिवार देर रात विधवा बसंती देवी के घर में धारदार कुल्हाड़ी से एक युवक की हत्या कर दी गयी।

मृतक की पहचान पन्नालाल महतो (ओरमांझी, रांची) के रूप में हुई है। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई है।

Raja AD

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर पहुंची पुलिस

इधर, सूचना के बाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।

आरोपी फरार

घटना के बाद हत्या का आरोपी संतोष गंझू (धमधमिया, खलारी) फरार हो गया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है।

क्या है पूरा मामला

घटना के संबंध में मसोमात बसंती देवी ने बताया कि उनके पति नंदलाल गंझू की करीब एक साल पहले मौत हो गई थी। वह जीविकोपार्जन के लिए ओरमांझी के संस्कृति संगीत कला जत्थे में काम करती है।

शनिवार को वह मृतक पन्नेलाल महतो को लेकर ओरमांझी से घर आ रही थी, रास्ते में संतोष गंझू ने फोन किया और खलारी अपने घर आने की जिद की। जिसके बाद दोनों खलारी पहुंचे, जहां तीनों मुर्गा और शराब लेकर बजरमरी पहुंचे। जहां रात को सभी ने खाना खाया और आरोपी संतोष गंझू और मृतक पन्नालाल महतो ने साथ में शराब पी। जिसके बाद मैं अपने कमरे में सोने चली गई और दोनों एक ही कमरे में सो गए।

Raja AD 2

इसी बीच देर रात करीब दो बजे संतोष गंझू ने आवाज लगाई और कहा कि वह घर जा रहा है। इतनी देर रात उसे घर जाने से रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रुका। जब तक मैं कमरे से बाहर आती तब तक वह भाग गया। इसी बीच जब वह दूसरे कमरे में सो रहे पन्नालाल महतो को लेने गई तो देखा कि वह खून से लथपथ चारपाई पर मरा पड़ा है। जिसके बाद मैंने शोर मचाया और आसपास के लोगों को इकट्ठा किया।

प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि हत्यारा संतोष गंझू व विधवा बसंती देवी रिश्ते में बहन का देवर लगता है। वहीं मृतक पन्नेलाल महतो बंसती देवी के मृत पति स्व.नंदलाल गंझू का मित्र है। हत्या का आरोपी संतोष गंझू व मृतक पन्नेलाल महतो का लगातार मसोमात बंसती देवी के घर आना जाना होता था।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

ग्रामीणों को शक है कि बसंती देवी का दोनों से अवैध प्रेम संबंध था, जिसके चलते उक्त हत्याकांड को अंजाम दिया गया। वैसे पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।