Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

झारखंड में फिर एक दरिंदे ने आदिवासी लड़की की लूटी इज्जत, गिरफ्तार

झारखंड में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गोड्डा में फिर एक आदिवासी लड़की से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ रेप करने वाला शख्स इसी गांव का अकरम नाम का युवक है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि आरोपी अकरम काफी दिनों से उसका पीछा कर रहा था। एक दिन अकरम ने बच्ची को घर में अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की घर पर यह घटना बताने से डर रही थी। इस दौरान युवक ने युवती को गर्भपात की दवा भी खिला दी। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जब पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल लेकर आई तो डॉक्टर ने बताया कि उसके गर्भाशय में दो महीने का मृत भ्रूण है। डॉक्टर ने ऑपरेशन कर मृत भ्रूण को बाहर निकाला।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इधर, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी अकरम को गिरफ्तार कर हिरासत में भेज दिया है।

पीड़ित महिला मेडिकल कराने आई थी। जिसके बाद पता चला कि वह गर्भधारण कर चुकी है। अल्ट्रासाउंड करने पर पता चला कि दो माह का गर्भ गर्भ में ही मरा हुआ था। लड़की के मुताबिक दवा लड़के ने दी थी। जिसके चलते ऐसा हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। डीएनए जांच के लिए नमूने भी भेजे जा रहे हैं। विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।