Breaking :
||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल
Monday, April 29, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो की मौत, आधा दर्जन लोग घायल

पलामू : बुधवार को छतरपुर थाना क्षेत्र के चराई कुटिया मोड़ से पाटन जाने वाली सड़क पर केरकी मोड़ के पास एक कमांडर जीप खेत में पलट गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मरने वालों में एक महिला और एक युवक शामिल है। बताया जाता है कि जीप सरईडीह से पाटन होते हुए मेदिनीनगर जा रही थी।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस हादसे में नौडिहा बाजार प्रखंड के पंचायत खैरादोहर निवासी अनवर हुसैन की 35 वर्षीय पत्नी रुकसाना खातून की मौके पर ही मौत हो गयी। वह जमीन विवाद मामले की तारीख को लेकर मेदिनीनगर जा रही थी। वहीं, दूसरे मृतक की पहचान सरईडीह पंचायत के हरनी निवासी बिरजू भुइया के 40 वर्षीय पुत्र बिनेशर भुइया के रूप में हुई है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

स्थानीय लोगों ने बताया कि खराब सड़क के कारण गाड़ी धीमी गति से आगे बढ़ रही थी। अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया और खेत में पलट गया। पलटने के साथ ही गाड़ी से चिल्लाने की आवाज आने लगी। आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े और जीप को सीधा किया। जीप को सीधा करने के बाद घायलों को तत्काल छतरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। जहां अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। इधर, मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।