जमीन विवाद में महिला पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर
शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ
लातेहार : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्तिथ रहमतनगर में जमीन विवाद में एक महिला पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। इस हादसे में महिला गंभीर रूप घायल हो गयी है।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
मिली जानकारी के अनुसार महफूजा खातून (60 वर्ष) पति मुर्शीद मियां रहमत नगर, बालूमाथ निवासी के ऊपर मुहल्ले के ही अब्दुल रहमान उर्फ चरना ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे महिला के सर में गंभीर चोटें आईं हैं।
महिला के परिजनों के मुताबिक अब्दुल रहमान के साथ उनका वर्षो पुराना जमीन विवाद है। मंगलवार को जब घर में महिला और उसकी बेटी अकेली थी। उसी दौरान अब्दुल रहमान घर में घुस गया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला के कपड़े फाड़ दिए। इस घटना में महिला को सर और हाथ में गंभीर चोटें आईं हैं।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
घटना के बाद परिजनों के सहयोग से महिला को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार डॉक्टर सुरेश राम की देखरेख में किया गया।