Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Wednesday, May 8, 2024
गारूलातेहार

लातेहार: भारी बारिश से गिरा खपरैल मकान, बेघर हुआ बुजुर्ग दंपति, सरकारी मदद की आस

गोपी कुमार सिंह/गारू

लातेहार : ज़िले के गारू प्रखंड अंतर्गत धांगरटोला पंचायत निवासी बुजुर्ग दंपति का खपरैल मकान भारी बारिश से धराशायी हो गया है। जिससे माणिकचंद शाह एवं उनकी पत्नी शांति देवी बेघर हो गये हैं।

पीड़ित माणिकचंद शाह ने बताया कि विगत दिनों हुई भारी बारिश से खपरैल मकान ध्वस्त हो गया है। जिसके बाद से पत्नी के साथ इधर-उधर भटकने को विवश हो गये है। उन्होंने बताया कि मकान ध्वस्त हुए लगभग 25 दिन से ज्यादा हो गये। लेकिन किसी ने हमारी सुध नहीं ली।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने बताया कि इस मामले की सूचना पंचायत के मुखिया को भी दे दी गयी है। लेकिन उन्होंने मामले को लेकर गंभीरता नही दिखायी, लिहाजा बुजुर्ग दंपति को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बहरहाल यदि ग्रामीणों को पेंशन, आवास जैसी मूलभूत सुविधायेँ भी मयस्सर नही हो पा रही है। तो ऐसे में प्रखंड प्रशासन पर सवालिया निशान लगना लाज़मी है।

इधर इस मामले की सूचना के बाद धांगरटोला पंचायत समिति सदस्य बरखा कुमारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा यह बहुत ही गंभीर समस्या है। चुकी दोनों ही पीड़ित पति-पत्नी बुजुर्ग है और उनका बेशकीमती और दैनिक उपयोग की कई जरूरी सामान मकान के मलबे में दबा हुआ है। जिससे उन्हें खाने-पकाने, रहने, सोने समेत कई तरह की परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

उन्होंने कहा बुजुर्ग दंपति को सरकारी लाभ से तत्काल लाभान्वित करना चाहिए था। लेकिन प्रशासन ने अबतक गंभीरता नही दिखायी है। बरखा कुमारी ने प्रखंड प्रशासन से मांग की है तत्काल पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए उन्हें सरकारी आवास का लाभ दिया जाए।

इधर, प्रधानमंत्री मंत्री आवास के प्रखंड समन्वयक शिव यादव ने बताया कि मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी मिली है। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद कागज़ी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें हर संभव मदद किया जाएगा।