Breaking :
||Video: ED की दबिश, मंत्री आलमगीर के PS के नौकर के घर से मिला नोटों का ढेर||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
Monday, May 6, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

लातेहार: दो बाइक की टक्कर में पांच युवक गंभीर रूप से घायल, एक की मौत, 3 रिम्स रेफर, एक ICU में भर्ती

राम कुमार/लातेहार

लातेहार : जिला मुख्यालय के चंदनडीह मोड़ के पास रविवार की रात करीब नौ बजे दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने घायल युवकों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गयी।

मृतक की पहचान विकास कुमार (किनामाड़, चंदनडीह, लातेहार) के रूप में हुई है। जबकि घायलों में शशि, रोहित कुमार, संतोष व विशाल (सभी किनामाड़, चंदनडीह, लातेहार) का नाम शामिल है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदनडीह निवासी शशि व रोहित कुमार एक बाइक पर सवार होकर चंदनडीह मोड़ से निकल रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर सुनील भगत ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

प्राथमिक उपचार के दौरान एक युवक विकास कुमार की मौत हो गयी। जबकि शशि, रोहित कुमार व संतोष की गंभीर हालत को देखते हुए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। वहीं विशाल कुमार को सदर अस्पताल के ICU वार्ड में भर्ती किया गया है। इधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।