Breaking :
||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी
Monday, May 6, 2024
बालूमाथलातेहार

बालूमाथ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

योगदान को किया याद, बताया देश का महान सपूत

लातेहार : बालूमाथ भाजपा मंडल कमिटी ने मडंल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा की अध्यक्षता में मंगलवार को बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रखंड मुख्यालय और भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि दी गयी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्रखंड मुख्यालय में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जबकि भाजपा कार्यालय में पुष्प अर्पित कर बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी गयी। इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि उपस्थित पूर्व विधायक प्रकाश राम कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने स्वतंत्रता आंदोलन को धार देने और आदिवासी समाज के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। उनके योगदान को याद हमेशा याद किया जाएगा। प्रकाश राम बिरसा मुंडा को देश का महान सपूत बताया।

पूर्व प्रमुख संजीव सिन्हा ने वीरता के जीवनी से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। मौके सुनील पांडे, रामकुमार गुप्ता रघुनंदन सोनी, ओबीसी जिला अध्यक्ष त्रिवेणी साहू, संजय यादव, महावीर तुरी, अनूप वर्मा, कृष्णा यादव, शैलेश सिंह, पिंटू नायक, सूरज साव, देवनंदन साव, कृष्णा उरांव, राजेंद्र साहू, जितेंद्र प्रसाद, रविंद्र प्रसाद गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।