Breaking :
||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका
Monday, April 29, 2024
झारखंडरांची

भाजपा का जिला मुख्यालयों में आक्रोश प्रदर्शन 21 नवंबर से, लातेहार में सुदर्शन भगत व आदित्य साहू होंगे शामिल

रांची : प्रदेश भाजपा के द्वारा हेमंत सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालयों में आक्रोश प्रदर्शन का आयोजन 21 नवंबर से 25 नवंबर तक किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत रांची व साहेबगंज से होगी।

21 नवम्बर को रांची जिला उपायुक्त कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सह राजयसभा सांसद दीपक प्रकाश, साहेबगंज में सुनील सोरेन व अमित मंडल आक्रोश प्रदर्शन में शामिल होंगे।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

22 नवम्बर को सिमडेगा में कोचे मुण्डा व सुबोध सिंह गुड्डू, कोडरमा में पी. एन. सिंह व प्रणव वर्मा, खुटी में संजय सेठ और मुनेश्वर साहू, प. सिंहभूम में बाबूलाल मराण्डी एवं किसलय तिवारी, सरायकेला-खरसावां में दिनेश उराँव व अमरदीप यादव, गुमला में अर्जुन मुण्डा एवं प्रदीप वर्मा आक्रोश प्रदर्शन में शामिल होंगे।

23 नवम्बर को हजारीबाग में सी.पी. सिंह और पवन साहू, देवघर में सुनील कुमार सिंह, जामताडा में अनन्त ओझा एवं अपर्णा सेन गुप्ता, बोकारो में रवीन्द्र कुमार राय एवं मनोज सिंह, गढ़वा में डॉ. दिनेशानन्द गोस्वामी एवं श्याम नारायण दुबे, लोहरदगा में समीर उरांव एवं अभयकांत प्रसाद, धनबाद जिला में रघुवर दास एवं जेपी पटेल, रामगढ विद्युतवरण महतो एवं नीलकंठ सिंह मुंडा आक्रोश प्रदर्शन में शामिल होंगे।

24 नवम्बर को पूर्वी सिंहभूम जिला में जयन्त सिन्हा और नवीन जायसवाल,पलामू में अन्नपूर्णा देवी एवं शिवशंकर उराँव, लातेहार में सुदर्शन भगत एवं आदित्य साहू, गिरिडीह में बाबूलाल मराण्डी, चतरा में बी.डी. राम एवं बालमुकुंद सहाय, गोड्डा में बिरंची नारायण एवं मिस्त्री सोरेन, पाकुड़ में यदुनाथ पांडेय तथा अमर कुमार बाउरी आक्रोश प्रदर्शन में शामिल होंगे।

जबकि 25 नवम्बर को दुमका जिला में बाबूलाल मरांडी एवं गंगोत्री कुजूर आक्रोश प्रदर्शन में शामिल होंगे।