Breaking :
||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरचंदवापलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: तीसरी रेल लाइन निर्माण कार्य में लगी कंपनी की साइट पर माओवादियों का हमला, कर्मियों को बनाया बंधक, वाहनों को फूंका

लातेहार : तीसरी रेल लाइन के लिए कार्य कर रही कंपनी टीटीआईपील के कंस्ट्रक्शन साइट पर माओवादियों ने हमला कर दिया है। इस दौरान माओवादियों ने कंपनी के साइट पर जमकर उत्पात मचाया। नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगे सभी वाहनों में आग लगा दी। जबकि तीसरी रेल लाइन कार्य में लगे कर्मियों को बंधक बना लिया और काम बंद करने की चेतावनी दी। घटना चंदवा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम थर्ड रेलवे लाइन निर्माण कार्य में लगी कंपनी टीटीआईपील के 188 नम्बर ब्रिज डगडगी पूल साइट पर माओवादियों ने हमला कर दिया। इस दौरान माओवादियों ने निर्माण कार्य में लगे कर्मियों को बंधक बना लिया और कार्य में लगे सभी वाहनों को आग के हवाले कर दिया। जाते जाते माओवादियों ने बिना इजाजत के काम नहीं करने की चेतावनी दी है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सूत्रों ने बताया की घटना को अंजाम देने के बाद माओवादी बंधक बनाये गये लोगों से पूछताछ करने के बाद उन्हें छोड़ दिया और जंगल कि ओर भाग निकले। एक कर्मी ने बताया कि हमले में शामिल लोग अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे। अन्धेरा होने की वजह से उनकी संख्या बताना मुश्किल है।

इधर, सूचना के बाद लातेहार पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो गयी है। घटना के बाद दूर से ही वाहनों में उठती आग की लपटें नजर आ रही थी। सभी वाहन धू धूकर जल गये। घटना के बाद आसपास के गांव में दहशत का माहौल है।