Breaking :
||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद||मंत्री आलमगीर का PS संजीव लाल और नौकर जहांगीर आलम गिरफ्तार||खबर का असर: बारियातू में तालाब से मिले वोटर आईडी कार्ड मामले में पोस्ट मास्टर और पोस्टमैन निलंबित||पलामू: सड़क पर खड़े हाइवा में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक और खलासी की मौत||8 मई को तेजस्वी यादव पलामू में करेंगे चुनावी सभा||लातेहार: तीन साल से फरार चल रहे तीन वारंटियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
Wednesday, May 8, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची में स्कूल के गार्ड ने की 11 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़, गिरफ्तार

रांची : राजधानी रांची में एक स्कूल के गार्ड द्वारा 11 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने का मामले सामने आया है। मामला पुंदाग ओपी इलाके का है। आरोपी एक स्कूल में गार्ड का काम करता है। बच्ची के परिजनों द्वारा शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना 27 नवंबर की है। आरोपी अशोक गुरुंग ने लड़की को पहले 10 रुपये देकर चॉकलेट खाने को कहा। इसके बाद उसने कहा कि वह उसे चॉकलेट के लिए और पैसे देगा। इसके बाद वह लड़की के साथ बदसलूकी करने लगा। बच्ची किसी तरह बचकर घर पहुंची और अपनी मां को सारी बात बतायी।

इसके बाद लड़की की मां ने पुंदाग थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक गुरुंग को गिरफ्तार कर लिया। जबकि लड़की को सीडब्ल्यूसी भेज दिया गया है।