Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची में नाबालिग छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा ने ट्यूशन टीचर पर रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जा रहा है कि छात्रा 10वीं कक्षा में पढ़ती है और शिक्षक मधुसूदन बैठा के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी। शिक्षक क्राउन यूनिवर्सल स्कूल के पास किराये के मकान में रहता था। छात्रा 12 दिसंबर को रोजाना की तरह दोपहर 2 बजे ट्यूशन के लिए गयी थी। उस दिन उसकी दोस्त ट्यूशन नहीं आयी थी।

छात्रा के अनुसार कुछ देर पढ़ाने के बाद शिक्षक बदसलूकी करने लगा। विरोध करने पर शिक्षक ने धमकी दी। साथ ही कहा कि किसी को कुछ भी बता दिया तो अंजाम बुरा होगा।

इसके बाद शिक्षक ने उसके मोबाइल पर पांच बार कॉल किया और छात्रा को फिर से कमरे में आने को कहा। छात्रा ने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद थाने में मामला दर्ज कराया गया।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।