Breaking :
||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश
Tuesday, April 30, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

VIDEO: भारत जोड़ो यात्रा में भिड़े नये जिलाध्यक्ष व विधायक के समर्थक, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से धक्का-मुक्की

जामताड़ा : झारखंड के जामताड़ा जिले में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ बुधवार को विधायक इरफ़ान अंसारी के समर्थकों ने धक्का-मुक्की की। राजेश ठाकुर के अंगरक्षक को भी मामूली चोटें आई हैं। मामला बढ़ता देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने मामले को शांत करा दिया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

बताया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व मंत्री बादल पत्रलेख पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। इसी दौरान यह घटना हो गयी। घटना के दौरान प्रदेश अध्यक्ष को भी मामूली चोटें आई हैं।

दरअसल, जामताड़ा के नये जिलाध्यक्ष मनमोहन मिश्रा और विधायक इरफान अंसारी के समर्थक आपस में भिड़ गये। इससे पहले इरफान के समर्थकों ने मामला बढ़ा दिया और हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी की गयी। विधायक के समर्थकों ने मंच पर लगा माइक भी तोड़ दिया। इससे नाराज प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर मंच छोड़कर चले गये।