Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में डॉक्‍टरों का तबादला, पलामू के सिविल सर्जन बने अशोक कुमार

रांची : झारखंड सरकार ने कई डॉक्टरों के तबादले किये हैं। इसमें कई जिलों के सिविल सर्जन के अतिरिक्त प्रभार भी दिए गये हैं। इसका आदेश 26 दिसंबर को स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव प्रभुनाथ शर्मा ने जारी किया है।

अशोक कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हैदरनगर, को पलामू सिविल सर्जन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उन्हें वित्तीय शक्ति देते हुए निकासी एवं संवितरण अधिकारी घोषित किया गया है।

डॉ. साहिर पॉल, सिविल सर्जन, पूर्वी सिंहभूम को सिविल सर्जन, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा लगाया गया है। वित्तीय शक्ति प्रदान करते हुए उन्हें निकासी एवं व्ययन अधिकारी घोषित किया गया है।

डॉ. जुझार मांझी, सिविल सर्जन, पश्चिमी सिंहभूम को सिविल सर्जन, पूर्वी सिंहभूम का प्रभार देते हुए प्रतिनियुक्त किया गया है। उन्हें वित्तीय शक्ति देते हुए निकासी एवं संवितरण अधिकारी घोषित किया गया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़, लातेहार के डॉ. देवदास प्रसाद केशरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर पलामू में प्रतिनियुक्त किया गया है।

खूंटी के रेफरल अस्पताल तोरपा के डॉ. अजीत कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांके रांची में प्रतिनियुक्त किया गया है।