Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
झारखंडरांची

झारखंड में नये साल पर रिकॉर्ड 45 करोड़ रुपये की बिकी शराब

रांची : झारखंड में नये साल के जश्न पर शराब की बिक्री ने पहले के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये। झारखंड में 45 करोड़ रुपये की शराब बिकी है, जबकि राजधानी रांची में 31 दिसंबर को 4.53 करोड़ रुपये की शराब बिकी थी। रांची में शराब की बिक्री का यह रिकॉर्ड है। इससे पहले शराब की बिक्री का आंकड़ा तीन करोड़ रुपये था।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

31 दिसंबर को हुई बिक्री ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। एक जनवरी को भी रांची में जमकर शराब की बिक्री हुई है। अभी इसके आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं हुए हैं, लेकिन विभाग के सूत्रों के मुताबिक रांची में 3 करोड़ से ज्यादा की शराब बिकी है।

1 जनवरी को हुई बिक्री के आधिकारिक आंकड़े भले ही अभी नहीं आये हों, लेकिन अनुमान के आधार पर इन दोनों दिनों के आंकड़ों को जोड़ दें तो यह आंकड़ा सात करोड़ के पार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। नये साल के स्वागत के लिए ये आंकड़ा सिर्फ रांची का है। नये साल में पूरे झारखंड में शराब की बिक्री का अंदाजा लगाएं, तो यह आंकड़ा 45 करोड़ के करीब पहुंच रहा है।

31 दिसंबर को पूरे राज्य में रिकॉर्ड 24 करोड़ रुपये की शराब बिकी थी। अनुमान है कि एक जनवरी को करीब 20 से 21 करोड़ रुपये की शराब बिकी है। इन दोनों आंकड़ों को सामने रखें तो यह आंकड़ा मिलाकर करीब 45 करोड़ रुपये होता है।