Breaking :
||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी
Monday, May 6, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरकोल्हान प्रमंडल

झारखंड: माओवादियों ने किया कर्फ्यू का ऐलान, शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील

माओवादियों ने लगाया कर्फ्यू

पश्चिमी सिंहभूम : झारखंड के कोल्हान मंडल क्षेत्र में माओवादियों ने कर्फ्यू घोषित कर दिया है। नक्सली नेता कृष्णा हांसदा की गिरफ्तारी को लेकर पछले दिनों बंद का आह्वान किया गया था, इसी क्रम में अब नक्सलियों ने कोल्हान में करीब 30 किलोमीटर के इलाके में शुक्रवार शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

नक्सलियों ने 30 किमी के दायरे में आने वाले सभी गांवों में मानकी मुंडा, डाकुवा व ग्रामीणों में पर्चे बांटकर लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। पर्चे में यह भी लिखा है कि पूरे इलाके में आईईडी बम लगाये गये हैं। अगर वे घर से बाहर निकलते हैं तो बम की चपेट में आने से उनकी मौत हो सकती है। जंगल-पहाड़ की तरफ भूलकर भी कदम न रखें, गाड़ी लेकर जायें तो हॉर्न बजाते रहें।

माओवादियों के इस फरमान से चाईबासा के गोइलकेरा, टोंटो, बरकेला, अराहासा, बरालगिया, भरनिया, पोरोंगिर, कुइरा इलाके में शाम होते ही सन्नाटा पसर गया है। बंद होने से पहले ही यहां सन्नाटा पसर गया है। नक्सलियों के ऐलान के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

गौरतलब है कि यह वह इलाका है जहां पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान इन दिनों नक्सलियों की घेराबंदी कर बड़ा अभियान चला रहे हैं। इस बीच, पिछले सप्ताह नक्सलियों द्वारा जमीन के नीचे बिछाई गयी बारूदी सुरंगों में विस्फोट की दो घटनाओं में नौ जवान घायल हो गये थे। शुक्रवार को भी एक जवान विस्फोट में घायल हुआ है।

माओवादियों ने लगाया कर्फ्यू