Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

मनिका: बाइक दुर्घटना में अधेड़ गंभीर रूप से घायल, रेफर

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : मनिका प्रखंड के मानिकडीह चेचेन्धा गांव निवासी द्वारिक सिंह को बाइक के साथ खिलवाड़ करना काफी महंगा पड़ा।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मालूम हो कि द्वारिका को बाइक चलाना नहीं आता है। गांव में ही एक बाइक सड़क किनारे लगी थी। बाइक में चाभी भी लगी हुई थी। उसने बाइक पर चढ़कर चाभी ऐंठ दिया। बाइक गेयर में रहने के कारण स्टार्ट होते ही फर्राटा भरने लगा। द्वारिक को बाइक चलाना नहीं आता था। इससे पहले की वह रोक पाता सड़क के किनारे दूर जा गिरा और बेहोश हो गया। इस हादसे में उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें आयी हैं।

स्थानीय लोगों ने उसे मनिका अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। मौके पर अस्पताल में भाजपा महामंत्री मंदीप कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।