Breaking :
||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरदेश-विदेशराष्ट्रीय

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला, कार से उतरते ही ASI ने मारी गोली

Odisha health minister attack

गंभीर हालत में एयर लिफ्ट कर लाया गया भुवनेश्वर, निजी अस्पताल में भर्ती

भुवनेश्वर : झारसुगुडा जिले के ब्रजराजनगर के गांधी चौक के पास रविवार को स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास पर जानलेवा हमला किया गया है। कार से उतारते ही एक पुलिस कर्मचारी ने उन पर गोली चलायी है। सीने में गोली लगने से हालत गंभीर होने के कारण उन्हें झारसुगुडा हवाई अड्डे से एयर लिफ्ट करके भुवनेश्वर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रैली निकाल कर जा रहे थे, तभी उन पर गोली चलायी गयी।

झारसुगुडा में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को एयरलिफ्ट कर भुवनेश्वर लाया गया और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनके इलाज में लगी है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अपोलो अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने भुवनेश्वर हवाई अड्डा से अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कोरिडर बनाया।

ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने बताया कि पुलिस के एक एएसई गोपाल दास ने मंत्री नव किशोर दास पर गोली चलायी है। उसने क्यों गोली चलाई, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। इसकी जांच की जा रही है। पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मंत्री नव किशोर दास पर हमले के मामले में जांच के लिए डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री के क्राइमब्रांच ने मामले जांच के निर्देश के बाद यह टीम गठित की है। डीएसपी के नेतृत्व में पांच अधिकारी झारसुगुडा के लिए रवाना हो गये हैं ।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस हमले की निंदा की है। मुख्यमंत्री ने मंत्री श्री दास के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने मामले की जांच के आदेश क्राइम ब्रांच को दिए हैं।

Odisha health minister attack