Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरचंदवापलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार : शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार

लातेहार : जिले की चंदवा थाना पुलिस ने शादी की नीयत से नाबालिग लड़की का अपहरण करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि अपहृत नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया है। मामला चंदवा थाना क्षेत्र के डुमारो गांव की है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस संबंध में जानकारी देते हुए चंदवा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि शादी की नीयत से डुमारो गांव से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया था। परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत चंदवा थाने में की थी। जिसके आधार पर थाने में कांड संख्या 27/2023 दिनांक 01/02/2023 धारा 366(A) IPC के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच शुरू की गयी।

उन्होंने ने बताया कि जांच के क्रम में इस मामले के आरोपी धर्मेंद्र उरांव को ग्राम मंझलिटांड, टंडवा, चतरा से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर नाबालिग पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।

इस छापामारी में एसआई दिव्य प्रकाश, एएसआई राम प्रसाद के साथ सशस्त्र बल शामिल थे।