Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: दोमुहान के पास चला वाहन चेकिंग अभियान, एक दर्जन से अधिक बाइकों के काटे चालान

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : एसपी अंजनी अंजन के निर्देश के आलोक में थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह ने थाना क्षेत्र के रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर दोमुहान के पास बेरिकेड्स लगाकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस ने एक दर्जन से अधिक बाइक सवारों को बिना हेलमेट, लाइसेंस व वाहन के कागजात के अभाव में पकड़ा। पकड़े गए सभी बाइक सवारों को चालान काटने के लिए डीटीओ कार्यालय भेजा गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा को देखते हुए बिना हेलमेट के बाइक सवारों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रखंड मुख्यालय के अलावे थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों को दरकिनार करने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। दोमुहान नदी के पास वाहन जांच पहली बार शुरू की गयी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा के मद्देनजर यह वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। दोमुहान के पास मोड़ पर हमेशा हादसे होते रहते हैं। वाहनों की तेज रफ्तार के कारण भी हादसे होते हैं। मौके पर पुलिस बल के कई जवान मौजूद रहे।

लातेहार वाहन चेकिंग अभियान